दादरी नगर बना राष्ट्रीय एकता समारोह का गवाह

यह राष्ट्रीय एकता समारोह दादरी नगर में स्थापित मिहिर भोज इण्टर कॉलिज में आयोजित किया गया। दादरी नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह का आयोजन गुर्जर गाँधी के नाम से प्रसिद्ध नेता स्व. रामचन्द्र विकल की 110वीं जयंती पर किया गया। व्यवस्थापक के रूप में रामचन्द्र विकल के बेटे पूर्व एम0एल0सी जगवीर विकल

राष्ट्रीय एकता समारोह दादरी नगर
राष्ट्रीय एकता समारोह दादरी नगर
locationभारत
userआरपी रघुवंशी
calendar18 Nov 2025 04:12 PM
bookmark

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में दादरी के नाम से प्रसिद्ध नगर स्थापित है। दादरी नगर को गुर्जर समाज की राजधानी भी कहा जाता है। शनिवार 8 नवंबर 2025 दादरी नगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का नाम राष्ट्रीय एकता समारोह था। यह राष्ट्रीय एकता समारोह दादरी नगर में स्थापित मिहिर भोज इण्टर कॉलिज में आयोजित किया गया। दादरी नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह का आयोजन गुर्जर गाँधी के नाम से प्रसिद्ध नेता स्व. रामचन्द्र विकल की 110वीं जयंती पर किया गया।

गुर्जर विद्या सभा ने मनाई रामचन्द्र विकल की जयंती

दादरी क्षेत्र में कार्यकत गुर्जर विद्या सभा के मंत्री रामशरण नागर एडवोकेट ने दादरी नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महान नेता, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं दादरी विधान समा क्षेत्र से 1952 में प्रथम विवान सभा के लिए विधायक चुने गये स्व: डा. रामचन्द्र विकल जी (पूर्व मंत्री पूर्व सांसद लोक सभा, राज्य सभा) पूर्व नेता प्रतिपक्ष उ0प्र0 विधान सभा की 110वीं जयन्ती गुर्जर शहीद भवन, मिहिर भोज इण्टर कालिज दादरी गौतमबुद्धनगर में मनाई गयी। इस समारोह का आयोजन दी ‘गुर्जर विद्या सभा, दादरी गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता अनंन्तनाग राजौरी से लोकसभा सांसद मियाँ अल्ताफ अहमद ने की तथा मंच का संचालन सचिव गुर्जर विद्या सभाा रामशरण नागर एडवोकेट ने किया। व्यवस्थापक के रूप में रामचन्द्र विकल के बेटे पूर्व एम0एल0सी जगवीर विकल, तथा पौते विजयवीर विकल, संजय विकल का परिवार रहा। समारोह में मुख्य रूप से क्षेत्र के सभी पार्टी एव संगठन के लोग उपस्थित रहे। 

समारोह में इनकी उपस्थित रही उल्लेखनीय

इस समारोह में एम0एल0सी, पूर्व मन्त्री नरेन्द्र सिंह भाटी, विद्यायक दादरी तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री नवाव सिंह नागर, जिला पंचायत चेयरमेन अमित चौधरी, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा राजकुमार भाटी, किसान यूनियन से पवन खटाना, हरिश्चन्द भाटी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस दीपक चोटीवाला, राधाचरण भाटी, ईश्वर भाटी, दिनेश भाटी, श्यामसिंह भाटी, कुलदीप भाटी, बलवीर प्रमुख आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

शिक्षा के बल पर समाज बनेगा सशक्त : पंडित पीतांबर शर्मा

गौतमबुद्धनगर स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त प्रधान सिंह भदोरिया थे। विशिष्ट अतिथि आरवी नॉर्थलैंड के संरक्षक पंडित पीतांबर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्ष से ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।

Pt sharma
Dadri News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar18 Nov 2025 03:50 PM
bookmark

Dadri News : दादरी (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल (RV Northland International School) में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त प्रधान सिंह भदोरिया थे। विशिष्ट अतिथि आरवी नॉर्थलैंड (RV Northland International School) के संरक्षक पंडित पीतांबर शर्मा (Pandit Pitamber Sharma) प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्ष से ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष वेदराम शर्मा सचिन पुनीत शर्मा अशोक शर्मा कपिल शर्मा के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भारी संख्या में मौजूद थे। सरस्वती मां के माल्यार्पण के बाद दीप प्रचलित कर शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपने अनुभव बांटते हुए अपने बचपन को याद किया और बच्चों को अच्छी शिक्षा पर बल दिया। संस्था के संरक्षक पंडित पीतांबर शर्मा (Pandit Pitamber Sharma) ने कहा कि आज अपने क्षेत्र से बहुत सारे लडक़े कंपटीशन पास करके आईएएस पीसीएस में आ रहे हैं और कहा कि हमारे गांव का एक लडक़ा जो साधारण परिवार का है आईपीएस हुआ है। आज से 25 साल पहले आईएएस (IAS) पीसीएस (PCS) सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बनते आए थे लेकिन अब यहां भी पढ़ाई का स्टैंडर्ड बड़ा है और पढ़ाई का हब ग्रेटर नोएड(Greater Noida) हो गया।

Dadri News


इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गए। रामायण, कृष्ण लीला, भस्मासुर वध के रूप में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विजेंद्र भारती प्रमुख सेक्रेटरी श्रीपालभाति परमानंद शर्मा रतनवीर शर्मा और क्षेत्रीय ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

आधार कार्ड अपडेट में गूगल की हेल्प पड़ी भारी

ग्रेटर नोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।ा 

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

Dadri News : स्वच्छता के प्रति हर नागरिक बने जागरूक : एके शर्मा

17 1
Dadri News
locationभारत
userचेतना मंच
calendar18 Nov 2025 04:15 PM
bookmark

Dadri News (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को हम सभी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को तय करना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना तभी पूरा हो सकता है जब स्वच्छता के प्रति देश का हर नागरिक जागरूक होगा।

Dadri News in hindi

सफाई कर्मचारी मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन दादरी नगर पालिका परिषद में आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वच्छता से ही हमारा देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा स्वच्छता को प्राथमिकता दी है और इसके लिए युद्घस्तर पर कार्य भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर दादरी विधानसभा के विधायक तेजपाल सिंह नागर, शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, भाजपा के नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी पवन त्यागी, विशाल भारद्वाज, दिनेश गर्ग, विनोद प्रजापति, योगेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हाथ में झाडू लेकर नोएडा की सड़कों पर उतरे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।

संबंधित खबरें