ग्रेटर नोएडा में विवाहिता से हैवानियत, ससुरालियों ने छत से फेंका
थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीडऩ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि दहेज में ब्रेजा कार व 5 लाख रुपए न मिलने पर उसे तरह-तरह से प्रताडि़त किया जाता है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में ससुरालियों ने घर की बहू के साथ हैवानियत की सारी हद पार कर दी। शादी के महज 10 दिन बाद ही ससुरालियों ने नई नवेली बहू को अपने मायके से ब्रेजा कार और 5 लाख रूपये लाने के लिए कहा। जब नवविवाहिता ससुरालियों की मांग पूरी न कर पाई तो उसको प्रताडि़त किया जाने लगा। थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीडऩ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि दहेज में ब्रेजा कार व 5 लाख रुपए न मिलने पर उसे तरह-तरह से प्रताडि़त किया जाता है। यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है।
दहेज में ब्रेजा कार व पांच लाख रूपये की रखी डिमांड
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रिया (काल्पनिक नाम) ने न्यायालय में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में सिकंदराबाद निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन इससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के 10 दिन बाद ही ससुराल वाले उस पर मायके से ब्रेजा कार व 500000 रूपये लाने का दवाब डालने लगे। उसने जब मायके से दहेज लाने से इनकार किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाने लगा। मांग पूरी ने होने पर उसका पति जितेंद्र अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसके साथ ससुर, जेठ, जेठानी उसके पति को बढ़ावा देते थे। आए दिन उसका पति शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था।
छत से फेंका नीचे, सात महीने चला इलाज
पीडि़ता के मुताबिक उसके परिजनों ने किसी तरह डेढ़ लाख रुपये उसके ससुराल वालों को दिए लेकिन इससे भी वह संतुष्ट नहीं हुए। 5 जुलाई 2024 को वह छत पर कपड़े उतारने गई थी इस दौरान उसके पति व अन्य ससुरालियों ने उसे मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। ससुरालवालों ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके परिजनों को मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद उसका करीब सात माह तक उपचार चला। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ मायके चली। आई कुछ दिनों के बाद उसके माता-पिता उसकी ससुराल पहुंचे और उसे ले जाने को कहा। इस पर उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
न्यायालय ने सुनवाई के बाद थाना दादरी पुलिस को पीडि़ता के पति जितेंद्र, ससुर त्रिलोचन शर्मा, सास मीना देवी, जेठ नितिन, पवन, सचिन, आरती, खुशी निशा तथा परी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।