बड़ी खबर: भंगेल एलिवेटिड को ट्रायल के लिए खोला, फर्राटा भरने लगे वाहन
नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल ने बताया कि डीएससी मार्ग पर आगाहपुर पेट्रोल पम्प से एनएसईजड तक निर्मित 6 लेन के एलीवेटिड रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है। आज ट्रायल के लिए इसे खोल दिया गया है। इसकी कुल लंबाई 4.50 किलोमीटर है तथा इसकी कुल लागत 608.08 करोड़ रुपये है।

बहुप्रतीक्षित नोएडा प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना भंगेल एलीवेटिड को ट्रॉयल के लिए आज खोल दिया गया है। यह एलीवेटिड नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर खोला गया है।
जनता के उपयोग के लिए किया जाएगा लोकार्पण
नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल ने बताया कि डीएससी मार्ग पर आगाहपुर पेट्रोल पम्प से एनएसईजड तक निर्मित 6 लेन के एलीवेटिड रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है। आज ट्रायल के लिए इसे खोल दिया गया है। इसकी कुल लंबाई 4.50 किलोमीटर है तथा इसकी कुल लागत 608.08 करोड़ रुपये है। श्री रावल ने बताया कि ट्रॉयल उपयोग की अवधि पूरी होने के बाद इसे आम जनता के उपयोग के लिए लोकार्पण किया जाएगा।
जाम की समस्या से मिलेगी निजात!
उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 के बाद परियोजना की गति में कुछ शिथिलता आई थी किंतु वर्तमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत व्यक्तिगत रुचि लेते हुए एवं नियमित निरीक्षण के माध्यम से परियोजना को तीव्र गति प्रदान की गई जिसके परिणामस्वरूप कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक डीएससी मार्ग पर यातायात की गंभीर समस्या के समाधान हेतु निर्मित किया गया है। यह मार्ग ग्रेटर-नोएडा, दादरी, सूरजपुर, एवं नोएडा के सघन आबादी वाले क्षेत्रों (जैसे सदरपुर, छलेरा, आगाहपुर, बरौला, सलारपुर, मंगोल) तथा प्रमुख औद्योगिक एवं आवासीय सेक्टरों (जैसे 43, 40, 41, 48, 49, 47, 101, 107, 106, 110, 82, 88 व फै़स-2) को जोड़ता है। अत्यधिक यातायात घनत्व के कारण इस मार्ग पर प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती थी। वर्ष 2020 में प्रारम्भ किए गए इस 6 लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण से इस मुख्य मार्ग पर यातायात जाम की समस्या का स्थायी निराकरण होने की आशा है।